मुंबई

Mumbai के दादर इलाके में रफ्तार का कहर, कार की टक्कर से टैक्सी के उड़े परखच्चे; 2 लोगों की मौत

Mumbai Accident News: मुंबई के दादर इलाके में आज दोपहर सेनापति बापट फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार महिंद्रा एसयूवी ने एक टैक्सी को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें टैक्सी चालक और उसमें सवार महिला की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने कार के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

दादर इलाके में भीषण हादसा

Mumbai Accident News: मुंबई के दादर इलाके में दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। जहां एक तेज़ रफ्तार कार ने टैक्सी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में टैक्सी ड्राइवर समेत 2 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार जांच में प्रथम दृष्टया में पता चला है कि चालक लापरवाही से कार चला रहा था। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

चिचपोकली की ओर जा रही थी टैक्सी

यह हादसा आज दोपहर 1:15 बजे सेनापति बापट फ्लाईओवर पर हुआ। जहां महिंद्रा एसयूवी ने एक टैक्सी को टक्कर मार दी। यह घटना उस समय हुई जब टैक्सी चिचपोकली की ओर जा रही थी और एसयूवी बांद्रा की ओर जा रही थी। इस घटना में टैक्सी चालक और उसमें सवार एक महिला यात्री की मौत हो गई है।

कार चालक के नियंत्रण खोने से हादसा

पुलिस ने अनुसार इस हादसे में मृतकों में टैक्सी चालक और यात्री रेखा परमार शामिल हैं। एक पुलिस अधिकारी बताया कि प्रियांशु बांद्रे (21) कार से दादर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। इसी दौरान उन्होंने कार पर नियंत्रण खो दिया। जिस कारण कार पुल की दूसरी लेन में चली गई और टैक्सी से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में प्रियांशु बांद्रे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले में जांच की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article