मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को आया धमकी भरा कॉल, कॉलर ने दावा किया कि 'वो कसाब का भाई बोल रहा है'

मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को आया धमकी भरा कॉल, कॉलर ने दावा किया कि वो कसाब का भाई बोल रहा है और मुंबई पुलिस मुख्यालय को उड़ा देगा।

मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को आया धमकी भरा कॉल, कॉलर ने दावा किया कि वो कसाब का भाई बोल रहा है और मुंबई पुलिस मुख्यालय को उड़ा देगा। धमकी भरे कॉल आने के बाद मुंबई पुलिस जांच में जुटी..आरोपी 18 घंटों में मुलुंड इलाके से गिरफ्तार..पुलिस के मुताबिक..आरोपी के नशे में कॉल करने की आशंका जांच जारी है।

threatening call

प्रतीकात्मक फोटो

पुलिस के मुताबिक 1 अप्रैल की रात करीब 1 बजे मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक मोबाइल नंबर से कॉल आया..कॉल करने वाले ने मुंबई पुलिस को गाली देना शुरू कर दिया और कहा कि वह मुंबई पुलिस मुख्यालय को उड़ा देगा,उसने खुद को 'आतंकवादी कसाब ' का भाई बताया, जाहिर तौर पर वह 26/11 आतंकी हमले के दोषी अजमल आमिर कसाब का जिक्र कर रहा था..जिसे फांसी की सजा दी गई थी,उसने कहा. 'कसाब का भाई बोल रहा हूं ,' और फोन काट दिया।

End of Feed