ट्रैफिक नियमों की उड़ा रहे थे धज्जियां, मुंबई पुलिस ने सिखाया अच्छा सबक; 290 वाहन जब्त

मुंबई में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने तीन दिवसीय एक विशेष अभियान की शुरुआत की। इस अभियान में ट्रैफिक पुलिस ने नियम उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की और उनके वाहनों को भी जब्त किया गया।

Mumbai News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में यातायात पुलिस ने ई-मोटरसाइकिल और दो पहिया वाहन चालकों द्वारा लगातार यातायात नियमों के उल्लंघन के बाद तीन दिन का एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान एक अधिकारी ने बताया कि इस अभियान में यातायात नियमों का पालन न करने वाले 290 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल जब्त किया गया। इसके साथ ही दोपहिया वाहन चलाने वाले करीब 221 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। अभियान के बाद से उम्मीद की जा रही है कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करेंगे।

police

ट्रैफिक नियमों की उड़ा रहे थे धज्जियां, मुंबई पुलिस ने सिखाया सबक

ट्रैफिक पुलिस का तीन दिवसीय अभियान

मुंबई पुलिस ने 9 अगस्त से 11 अगस्त तक सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए और स्वयं एवं दूसरों के जीवन को खतरे में डालने वाले ई-मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ एक अभियान चलाया। अधिकारी ने अभियान के दौरान कुल 1,176 ई-मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से 1.63 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

End of Feed