मुंबई

मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने ड्रग रैकेट का किया भंडाफोड़, 4 करोड़ की ड्रग्स जब्त

मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल ने ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। 12 से 18 दिसंबर के बीच चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर 4.01 करोड़ रुपये की कीमत की ड्रग्स बरामद की है-

Image

फाइल फोटो

Photo : iStock

Mumbai News: मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल ने 12 से 18 दिसंबर तक शहर भर में कई बड़े ऑपरेशनों को अंजाम दिया, जिसके दौरान 11 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 4.01 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई। यह कार्रवाई मुंबई पुलिस द्वारा ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने के लिए की जा रही लगातार मुहिम का हिस्सा है। एंटी नारकोटिक्स सेल की घाटकोपर यूनिट ने गोवंडी में गश्त के दौरान एक ड्रग्स सप्लायर को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 4 किलो से ज्यादा चरस बरामद की गई।

1 करोड़ 40 लाख रुपये चरस की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस चरस की कीमत लगभग 1 करोड़ 40 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके बाद, आजाद मैदान यूनिट ने धारावी में कार्रवाई की, जहां अवैध रूप से बेचे जा रहे कोडीन फॉस्फेट युक्त कफ सिरप के एक व्यापारी को गिरफ्तार किया। व्यापारी के पास से पुलिस ने कुल 2,395 बोतलें जब्त कीं, जिसकी अनुमानित कीमत 11.97 लाख रुपये है। यह सिरप देश में प्रतिबंधित है और इसके अवैध व्यापार को गंभीर अपराध माना जाता है।

तस्करी में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार

इसके अलावा, कांदिवली यूनिट ने मलाड (मालवणी) और अंधेरी इलाकों में भी बड़ी कार्रवाई की। मलाड मालवणी में गश्त के दौरान कांदिवली यूनिट ने हेरोइन तस्करी में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके पास से 305 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी कीमत ₹1.22 करोड़ बताई जा रही है। वहीं, अंधेरी के मरोल इलाके में कांदिवली यूनिट ने एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 136 ग्राम कोकीन बरामद हुआ। इस कोकीन की कीमत 68.15 लाख रुपये है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने नाइजीरियाई ड्रग तस्करी नेटवर्क के संबंध में भी जांच शुरू कर दी है।

कुल 4.01 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स जब्त

मुंबई पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल द्वारा शहरभर में किए गए इन ऑपरेशनों के दौरान कुल 4.01 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स जब्त की गई हैं। पुलिस की इन कार्रवाइयों का उद्देश्य ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह से नष्ट करना है। फिलहाल, इस मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस टीम आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।

इनपुट-आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article