लखनऊ

यूपी के शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत; दो घायल

शाहजहांपुर में एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में कार में सवार सभी 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : Times Now Digital

Shahjahanpur Accident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के मदनापुर क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में दिल्ली जा रहे एक परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

हादसे में पांच लोगों की मौत

यह दिल दहला देने वाली घटना मदनापुर क्षेत्र में हुई। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों में कांट क्षेत्र निवासी रियासत अली का पूरा परिवार शामिल है। पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। एक परिवार के तीन लोगों की मौत से कोहराम मच गया। इसी परिवार के तीन लोग घायल भी है।

जानकारी मिलने के बाद डीएम, एसपी, एसपी सिटी पुलिस बल के साथ राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। डीएम ने बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए हैं। यह घटना थाना मदनापुर क्षेत्र में हुआ है।

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

थाना कांट क्षेत्र के रहने वाले 40 साल के रियासत अली, 38 साल की पत्नी आमना बेगम, 7 साल की बेटी गुड़िया, खुशी, सुबहान और अरमान के साथ अपनी कार से दिल्ली जाने के लिए देर रात नौ बजे निकले थे। अर्टिगा कार में उनकी जान पहचान का एक और परिवार बैठा था। घर से निकलते ही जैसे ही कार मदनापुर के बरखेड़ा के पास पहुंची। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार चला रहे रियासत उनकी पत्नी आमना बेगम और उनकी छह साल की बेटी गुड़िया की मौके पर मौत हो गई। जबकि रियासत की बेटी खुशी, बेटे आरमान और सुबहान घायल हो गए। हादसे में कार में ही बैठी सात साल की नूर की मौत हो गई और उसकी मां गुलफशा घायल है। वहीं इसी कार में बैठी अन्नू की भी मौत हो गई। जबकि कार में बैठा उनका बेटा अंश घायल हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर शवों को मारचरी में रखवा दिया है। जबकि घायलों का इलाज किया जा रहा है।

हादसे की जानकारी मिलते ही राजकीय मेडिकल कालेज के तीन डाक्टरों की टीम और पूरे स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया। घायलों का इलाज कर उनको वार्ड में शिफ्ट किया गया। उसके बाद डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश एस और एसपी सिटी संजय कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। डीएम और एसपी ने घायलो से बातचीत कर उनको हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उसके बाद डीएम ने डाक्टर से बातचीत कर बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article