Mumbai News: विकास कार्यों के चलते नासिक शहर की 9 सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन, जानें रास्तों का पूरा हाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2023, 01:33 PM IST

Mumbai News: नासिक में नौ अलग-अलग सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। यह डायवर्जन जिलों में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चल रहे विकास कार्य को देखते हुए लिया गया है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में भूमिगत बिजली लाइन, सीवेज और पेयजल पाइपलाइन बिछाने का काम किया जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नौ अलग-अलग सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन
  • स्मार्ट सिटी परियोजना के चलते किया ट्रैफिक डायवर्जन
  • सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित

Mumbai News: महाराष्ट्र के कई जिलों में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कई विकास कार्य चल रहे हैं। जिसके चलते ट्रैफिक सहित अन्य छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। स्मार्ट सिटी परियोजना का काम नासिक में भी चल रहा है। जिसके चलते कई सड़कों का ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। यह ट्रैफिक डायवर्जन लंबे समय तक के लिए रहने वाला है। इस बात की जानकारी शहर की ट्रैफिक पुलिस ने दी है। पुलिस ने कहा है कि, स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किए जा रहे विकास कार्यों की पृष्ठभूमि में शहर की पुलिस ने शहर की नौ अलग-अलग सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है।

Traffic Diversion in Nashik

नासिक में ट्रैफिक डायवर्जन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

यह ट्रैफिक डायवर्जन मई के पहले सप्ताह तक रहेगा। यात्रियों को शहर की पुलिस ने वैकल्पिक सड़कें सुझाई हैं। पुलिस ने कहा है कि, शहर के अलग-अलग हिस्सों में भूमिगत बिजली लाइन, सीवेज और पेयजल पाइपलाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। ऐसे में बहुत सी सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी।

End of Feed