Mumbai News: मुंबई के अंधेरी ओशिवरा इलाके के आदर्श नगर में स्थित एक गाला शॉप में आज सुबह करीब 10 बजे अचानक आग लग गई। यह आग मुख्य रूप से एक फर्नीचर और लकड़ी की दुकान में फैली।
शॉप में लगी आग की तस्वीर
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। राहत की बात यह रही कि इस आगजनी में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है और संबंधित विभाग इसकी जांच में जुटा हुआ है।
