Mumbai News: नासिक नगर निगम ने बकाया वाटर टैक्स वसूलने के लिए बनाई खास टीम, टैक्स न चुकाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2023, 01:03 PM IST

Mumbai News: वाटर टैक्स की चोरी करने और टैक्स न जमा करने वालों के खिलाफ नासिक नगर निगम (एनएमसी) ने स्क्वाड टीम बनाई है। वाटर टैक्स बकाया वसूलने के लिए नगर निकाय ने सभी छह मंडलों में अपने इंजीनियरों का विशेष स्क्वाड नियुक्त किया है। अब तक एनएमसी ने कुल 50 करोड़ रुपये एकत्र किए हैं, और वित्तीय वर्ष में लगभग तीन सप्ताह शेष रहते हुए अभी तक 25 करोड़ रुपये एकत्र करना बाकी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वाटर टैक्स वसूलने के लिए नासिक नगर निगम ने बनाई स्क्वाड टीम
  • वाटर टैक्स बकाया वसूलने के लिए नगर निगम ने शुरू किया अभियान
  • अभी तक 25 करोड़ रुपये एकत्र करना है बाकी


Mumbai News: वाटर टैक्स की चोरी करने और टैक्स न जमा करने वालों के खिलाफ नासिक नगर निगम (एनएमसी) ने कमर कस ली है। एनएमसी ने वाटर टैक्स बकाएदारों से बकाया वसूलने के लिए अपने अभियान को तेज कर दिया है। यह अभियान वित्तीय वर्ष समाप्त होने को देखते हुए शुरू किया गया है। वाटर टैक्स बकाया वसूलने के लिए नगर निकाय ने सभी छह मंडलों में अपने इंजीनियरों का विशेष स्क्वाड नियुक्त किया है। एनएमसी ने 75 करोड़ रुपये वाटर टैक्स संग्रह का लक्ष्य रखा था।

Mumbai Water Tax

नासिक नगर निगम ने बनाई स्क्वाड टीम ( फाइल फोटो)

अब तक एनएमसी ने कुल 50 करोड़ रुपये एकत्र किए हैं, और वित्तीय वर्ष में लगभग तीन सप्ताह शेष रहते हुए अभी तक 25 करोड़ रुपये एकत्र करना बाकी है। इस बात का ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त चंद्रकांत पुलकुंदवार ने संबंधित अधिकारियों को अभियान तेज करने और वाटर टैक्स बकाएदारों का भुगतान नहीं करने वालों के पानी के कनेक्शन काटने का निर्देश दिया है।

End of Feed