Mumbai News: पीएम मोदी के दौरे के चलते शहर में हुए कई रूट डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ लें पूरी खबर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2023, 10:10 AM IST

Mumbai News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई को दो वंदे भारत ट्रेन का तोहफा देने वाले हैं। वह रेलवे की ओर से आयोजित एक समारोह में ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए शहर की कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। ट्रैफिक को 10 फरवरी को दोपहर 2:45 बजे से शाम 4:50 बजे तक विनियमित और नियंत्रित किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी का मुंबई दौरा शुक्रवार को
  • शहर की कई सड़कों पर रूट डायवर्जन
  • सुबह 10 बजे से 3 बजे तक रूट डायवर्जन


Mumbai News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से मुंबई का दौरा करने वाले हैं। वह शुक्रवार 10 फरवरी को देश की आर्थिक राजधानी में पहुंचेंगे। पीएम मोदी की सुरक्षा को देखते हुए शुक्रवार को शहर के कई हिस्सों में रूट डायवर्जन किया गया है। प्रधानमंत्री मुंबई में मध्य रेलवे की ओर से आयोजित एक समारोह का हिस्सा बनने के लिए आ रहे हैं। वहीं रूट डायवर्जन की जानकारी मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने दी है।

PM Modi Mumbai Visit

पीएम मोदी के दौरे की वजह से शहर में रूट डायवर्जन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार पी डीमेलो रोड, शहीद भगत सिंह रोड और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) के आसपास के इन इलाकों की ओर जाने वाली सड़कों से पूर्वी फ्रीवे पर ट्रैफिक को 10 फरवरी को दोपहर 2:45 बजे से शाम 4:50 बजे तक विनियमित और नियंत्रित किया जाएगा।

End of Feed