प्यार या सनक! ब्रेकअप से गुस्साए युवक ने दिनदहाड़े की पूर्व प्रेमिका की हत्या, फिर खुद की ली जान

मुंबई में ब्रेकअप से गुस्साए युवक ने पूर्व प्रेमिका पर दिनदहाड़े चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। इस दौरान लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की। आरोपी पर डंडे और पत्थर से भी पीटा, लेकिन युवती की जान बच नहीं सकी। आरोपी ने बाद में खुद का गला रेतकर आत्महत्या कर ली।

Mumbai Crime News: मुंबई में शुक्रवार को एक युवक ने सरेआम चाकू घोंपकर अपनी पूर्व प्रेमिका की हत्या कर दी और फिर खुद भी गला रेतकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी सोनू बराई (24) ने मनीषा यादव (24) पर पूर्वाह्न करीब 11 बजे कालाचौकी इलाके में सड़क पर हमला किया। यह घटना दोनों के प्रेम संबंध समाप्त होने के लगभग दो हफ्ते बाद हुई। उन्होंने बताया कि हमले में गंभीर रूप से घायल मनीषा को बायकुला स्थित डॉ. आंबेडकर अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Crime

मुंबई में युवक ने पूर्व प्रेमिका की हत्या कर खुदकुशी की

युवक ने पूर्व प्रेमिका पर क्यों किया हमला

पुलिस ने बताया कि बराई को मनीषा के किसी और से संबंध होने का शक था जिसके कारण दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और उन्होंने अपना रिश्ता खत्म कर लिया। उन्होंने बताया कि बराई ने अपनी पूर्व प्रेमिका को शुक्रवार की सुबह मिलने के लिए बुलाया लेकिन वह अपने साथ रसोईघर में इस्तेमाल किया जाने वाला चाकू भी लेकर आया। अधिकारी ने बताया कि मनीषा जब मौके पर पहुंची तो बराई ने उस पर दो से तीन बार चाकू से वार किया। उन्होंने बताया कि घायल अवस्था में मनीषा अपनी जान बचाने के लिए भागी और एक निजी अस्पताल में घुस गई। बराई ने मनीषा का पीछा किया और अस्पताल के अंदर घुसकर उस पर फिर चाकू से वार किया।

End of Feed