मुंबई

मुंबई लोकल ट्रेन के 7 स्टेशनों के नाम बदले जाएंगे, जानिए क्या होंगे नए नाम

मुंबई के सात लोकल ट्रेन स्टेशनों का नाम बदलने का प्रस्ताव महाराष्ट्र विधान परिषद ने सर्वसम्मति से पास कर दिया है। अब केंद्र की मंजूरी के लिए इस प्रस्ताव को रेल मंत्रालय के पास भेजा जाएगा।

Image

मुंबई के सात स्टेशनों के बदलेंगे नाम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 7 स्टेशनों का नाम बदलने का प्रस्ताव पास
  • केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा प्रस्ताव
  • केंद्र की मंजूरी मिलने के बाद बदलेगा नाम

Mumbai station Name change: मुंबई में लोकल ट्रेन के सात रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने का फैसला लिया गया है। इन स्टेशनों के नाम बदलने का प्रस्ताव महाराष्ट्र विधान परिषद में पास हो गया है। जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार इस प्रस्ताव को केंद्र से मुहर लगाने के लिए रेल मंत्रालय के पास भेजेगी। केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद इन सातों रेलवे स्टेशनों को नए नाम मिल जाएंगे।

इन स्टेशनों का बदलेगा नाम

  • करी रोड स्टेशन का नाम बदलकर लालबाग रखा जाएगा
  • सैंडहर्स्ट रोड का नाम बदलकर डोंगरी रखा जाएगा
  • मरीन लाइंस का नाम बदलकर मुंबादेवी रखा जाएगा
  • चर्नी रोड का नाम बदलकर गिरगांव रखा जाएगा
  • कॉटन ग्रीन का नाम बदलकर कलाचौकी रखा जाएगा
  • डॉकयार्ड रोड का नाम बदलकर मझगांव रखा जाएगा
  • किंग्स सर्किल का नाम बदलकर तीर्थांकर पार्श्वनाथ रखा जाएगा

इस वजह से बदला जा रहा नाम

महाराष्ट्र विधान परिषद ने मुंबई के सात स्टेशनों का नाम बदलने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया है। इन स्टेशनों का नाम बदलने को लेकर तर्क दिया गया कि मुंबई लोकल ट्रेन नेटवर्क के अधिकतर स्टेशनों के नाम अंग्रेजी में है। जिसको लेकर यह दलील दी जाती है कि ये नाम औपनिवेशिक विरासत को दर्शाते हैं। इस प्रस्ताव को राज्य के संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल द्वारा पेश किया गया। जिसे स्वीकार कर लिया गया है। अब केंद्र सरकार की मंजूरी के लिए नए नामों के प्रस्ताव को भेजा जाएगा।

पहले भी बदले जा चुके हैं स्टेशनों के नाम

मुंबई में इससे पहले भी रेलवे स्टेशनों के नाम बदले जा चुके हैं। ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन विक्टोरिया टर्मिनल का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल किया गया था वहीं एलफिन्स्टन रोड का नाम बदलकर प्रभादेवी किया गया था। महाराष्ट्र सरकार ने इससे पहले दो जिलों का नाम भी बदला था। औरंगाबाद को छत्रपति संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव किया गया था।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article