कॉमेडियन कुणाल कामरा की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई पुलिस ने भेजा समन, विवादित बयान मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

Kunal Kamra Controversy: कॉमेडियन कुणाल कामरा के विवादित बयान के बाद मुंबई की खार पुलिस ने उन्हें समन भेजा हैं। इस मामले की जांच के लिए उन्हें उपस्थित होने के लिए समन भेजा गया गया है। कुणाल कामरा महाराष्ट्र से बाहर हैं इस कारण उन्हें यह समन व्हाट्सएप पर भी भेजा गया है।

Kunal Kamra Controversy: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नाम लिए बिना की गई विवादित टिप्पणी को लेकर स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। मामले को लेकर मुंबई की खार पुलिस ने कॉमेडियन को समन भेजा है। पुलिस ने कामरा को मामले की जांच के लिए उपस्थित होने के लिए समन भेजा है। कुणाल कामरा महाराष्ट्र से बाहर हैं, इसलिए यह समन उन्हें व्हाट्सएप पर भी भेजा गया है। कुणाल कामरा को आज सुबह 11 बजे जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। साथ ही, खार पुलिस की एक टीम सोमवार को कुणाल कामरा के घर गई और उनके माता-पिता को भी समन की एक प्रति दी।

kunal kamra

फाइल फोटो

कुणाल कामरा ने की हैबिटेट क्लब में तोड़फोट की निंदा

कुणाल कामरा ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने हैबिटेट क्लब में हुई तोड़फोड़ की निंदा भी की और माफी नहीं मांगने की बात कही है। कॉमेडियन ने कहा, "मनोरंजन स्थल केवल एक मंच है। सभी प्रकार के शो के लिए एक जगह है। हैबिटेट (या कोई अन्य स्थल) मेरी कॉमेडी के लिए जिम्मेदार नहीं है, न ही उसके पास इस बात पर कोई नियंत्रण है कि मैं क्या कहता या करता हूं। न ही कोई राजनीतिक दल ऐसा करता है।" कामरा ने आगे कहा, "किसी कॉमेडियन के शब्दों के लिए किसी आयोजन स्थल पर हमला करना उतना ही मूर्खतापूर्ण है, जितना टमाटर ले जा रही एक ट्रक को इसलिए पलट देना, क्योंकि परोसा गया बटर चिकन आपको पसंद नहीं आया।"

End of Feed