Mumbai Fire: मुंबई के सांताक्रूज इलाके के गैलेक्सी होटल में भीषण आग, 3 की मौत, 8 घायल

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 27, 2023, 05:03 PM IST

Mumbai Galaxy Hotel Fire News: मुंबई के सांताक्रूज इलाके में स्थित गैलेक्सी होटल में भीषण आग लग गई है, हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई।

Mumbai Galaxy Hotel Fire: मुंबई के सांताक्रुज इलाके में स्थित गैलेक्सी होटल (Galaxy Hotel Fire) में आग लग गई, आग की इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई, बताते हैं कि इस हादसे में 3 लोगों की झुलकर मौत हो गई वहीं 8 लोग बुरी तरीके से झुलस गए हैं, आग की लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं।

हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर आग को बुझाने की कोशिशों में जुटी हैं, वहीं गैलेक्सी होटल के बाकी हिस्से को खाली करा दिया गया है, आग किस वजह से लगी इसका पता नहीं चल सका है। संडे दोपहर में लगी थी, देखते ही देखते होटल का बड़ा इलाका आग की चपेट में आ गया और हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

End of Feed