महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। ऐसा इसलिए क्योंकि पार्टी के पांच पूर्व नगरसेवक शिवसेना (शिंदे गुट) का हिस्सा बनेंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार (26 अगस्त, 2023) की शाम ठाणे में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में ये पाचों चेहरे शिंदे गुट में शामिल होंगे। यह भी बताया गया कि पांचों पूर्व नगरसेवक मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष विधायिका वर्षा गायकवाड के कामकाज से खुश नहीं है।
कांग्रेस के पूर्व नगरसेवकों के नाम इस प्रकार हैं:
- सायन- पुष्पा कोली
- चांदिवली- वाजीत कुरेशी।
- धारावी- भास्कर शेट्टी,
- धारावी -बब्बू खान
- धारावी- गंगा कुणाल माने।
