Mumbai Crime News: मुंबई के गोरेगांव में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसको जानने के बाद हर कोई विश्वास नहीं कर पा रहा है। गोरेगांव की एक महिला ने अपने पति को प्रेमी और उसकी पत्नी की मदद से मरवा दिया है। इस मामले में महिला, प्रेमी और उसकी पत्नी को वालीव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पति की मरवाने वाली महिला का नाम मीना है। पुलिस ने बताया है कि, मीना ने हत्या करने के लिए प्रेमी और उसकी पत्नी को 50,000 रुपये एडवांस के तौर पर दिए थे।
महिला ने प्रेमी और उसकी पत्नी संग करवाई पति की हत्या
वालीव पुलिस के अनुसार यह घटना 27 जनवरी को हुई, जब पुलिस को सूचना मिली कि नायगांव स्टेशन के पास मैंग्रोव में एक व्यक्ति का अधजला शव देखा गया था। पुलिस ने शव को बरामद कर जेजे अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगालने पर व्यक्ति की पहचान गोरेगांव पूर्व निवासी उस्मान अंसारी के रूप में हुई थी।
