Mumbai News: कातिल निकली पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, हुई गिरफ्तार

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 22, 2022, 02:12 PM IST

Mumbai Crime News: मुंबई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला अपने ही पति की जान की दुश्मन बन गई। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-2 ने इस मामले में मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक महिला अपनी ही पत्नी की जान की दुश्मन बन गई
  • महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या
  • क्राइम ब्रांच ने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार

Mumbai Crime News: मुंबई में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते एक महिला ने अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया है। पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार भी कर लिया है। घटना खंडेश्वर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया है कि, यह घटना 17 नवंबर को हुई है। मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-2 ने इस घटना में मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

mumbai news

प्रेमी संग पत्नी ने की पति की हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पुलिस ने बताया है कि, आरोपी महिला और उसके प्रेमी ने दो लोगों की मदद से शख्स की हत्या को अंजाम दिया है। मृतक की पहचान फारूक (22) के तौर पर हुई है, जो न्यू पनवेल का रहने वाला था और मजदूरी करता था। पुलिस के अनुसार, फारूक 17 नवंबर को न्यू पनवेल के सेक्टर 18 के सिडको गार्डन में मृत पाया गया था।

End of Feed