Mumbai Crime News: मुंबई में एक अलग तरह की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक पिता ने अपने ही बेटे पर ठगी का इल्जाम लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पिता ने बेटे पर उसके साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। घाटकोपर पुलिस थाने में 69 साल के एक बुजुर्ग ने अपने बेटे के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। बुजुर्ग का आरोप है कि, पिछले आठ सालों में उसके बेटे ने उनकी जानकारी के बिना उसके तीन बैंक खातों से ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम 43.15 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।
पिता ने लगाया बेटे पर ठगी का आरोप (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पुलिस ने बताया है कि, पिता ने अपने बेटे पर आरोप लगाया कि, धोखे से उसने गिफ्ट डीड पर बुजुर्ग के हस्ताक्षर ले लिए थे। इस गिफ्ट डीड पर लिखा था कि, पीड़ित पिता अपना पूरा बैंक बैलेंस और घर, जहां वह रहता है। वह सब अपने बेटे को गिफ्ट में दे रहा है।
