मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता; दुबई से इंटरनेशनल ड्रग माफिया शेरा बाटला गिरफ्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच ने दुबई से इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट के मास्टरमाइंड शेरा बाटला को गिरफ्तार कर भारत लाने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पर कई राज्यों में ड्रग फैक्ट्रियों से जुड़े गंभीर आरोप हैं। बताया जा रहा है कि वह दुबई में रहकर भारत में ड्रग्स का बड़ा नेटवर्क चला रहा था।

Shera Batla Arrest: मुंबई क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय ड्रग सिंडिकेट के मास्टरमाइंड शेरा बाटला को दुबई से गिरफ्तार कर भारत लाया है। आरोपी को मुंबई की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। शेरा बाटला, मुंबई के डोंगरी इलाके का रहने वाला है और उस पर पहले से ही 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि वह दुबई में बैठकर भारत में ड्रग्स नेटवर्क संचालित कर रहा था।

Mumbai Crime Branch Nabs International Drug Mafia

मुंबई क्राइम ब्रांच ने इंटरनेशनल ड्रग माफिया को पकड़ा

कुछ समय पहले ही ड्रग डीलर सलीम डोला पर भी कार्रवाई की गई थी। दोनों एक ही इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा बताए जा रहे हैं, जिसमें कुल चार प्रमुख सदस्य शामिल थे। इनमें शेरा बाटला चौथा और सबसे बड़ा नाम है। पुलिस जांच में सामने आया है कि शेरा बाटला का संबंध कई राज्यों में फैली ड्रग फैक्ट्रियों से है जिनमें मैसूर, तेलंगाना और अकोला की फैक्ट्रियां प्रमुख हैं।

End of Feed