Mumbai News: कोरोना केंद्र घोटाला मामले में ईडी की कार्रवाई, सुजीत पाटकर समेत कई लोगों की संपत्ति कुर्क

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 22, 2023, 06:52 PM IST

Mumbai News: मुंबई कोविड केंद्र घोटाला मामले में कार्रवाई करते हुए ईडी ने कई लोगों की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने सुजीत पाटकर सहित कई लोगों की 12 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है।

Mumbai News: कोविड केंद्र घोटाला मामले पर शुक्रवार यानी आज ईडी ने धन शोधन की जांच के सिलसिले में शिवसेना सांसद संजय राउत के कथित सहयोगी सुजीत पाटकर के साथ कई लोगों की 12 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क कर ली गई है। जानकारी के अनुसार, मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा संचालित कोविड देखभाल केंद्रों के गठन में कथित धोखाधड़ी से संबद्ध में संघीय एजेंसी ने जांच की थी। बता दें कि ये जांच मुख्य रूप से दहीसर और वर्ली में स्थित जंबो कोविड केंद्र में कथित तौर पर हुई अनियमितताओं से जुड़ी है। इस मामले की अहमियत को समझते हुए मुंबई पुलिस ने इसे प्राथमिकता देते हुए निकाला है।

Mumbai Covid Centre Scam ED confiscated property worth Rs 12 crore

मुंबई कोरोना केंद्र घोटाले में ईडी कार्रवाई

12.24 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

ईडी ने मुंबई कोरोना केंद्र घोटाले के पर जानकारी देते हुए बयान दिया कि ‘लाइफलाइन हॉस्पिटल मैनेजमेंट सर्विसेज’ के साझेदार सुजीत पाटकर, डॉ. हेमंत गुप्ता, राजीव सालुंखे, संजय शाह और उनके साथी सुनील कदम उर्फ बाला कदम के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के आधार पर धन शोधन रोकथाम कानून के तहत मुंबई की पुलिस ने तीन फ्लैट, म्यूचुअल फंड और बैंक में जमा राशि को अस्थायी रूप में कुर्क किया है। जानकारी के अनुसार कुर्क की गई संपत्ती 12.24 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

End of Feed