Mumbai News: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर एक और बड़ी खबर आ रही है। दाऊद इब्राहिम की मुंबई और रत्नागिरि स्थित संपत्तियों की नीलामी की जाएगी। यह नीलामी 5 जनवरी होगी। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के रत्नागिरी की दाऊद के बंगले और आम के बगीचे की नीलामी होगी। रत्नागिरी की कुल 4 प्रॉपर्टी की नीलामी होगी। यह तस्कर और विदेशी मुद्रा हेरफेर (SAFEMA) दाऊद की संपति की नीलामी करेगी।
बता दें अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की 11 संपत्तियों की पहली बार नीलामी साल 2000 में इनकम टैक्स विभाग की ओर से की गई थी, लेकिन उस समय नीलामी प्रक्रिया में कोई भी नहीं आया था। लेकिन पिछले कुछ सालों में जांच एजेंसियां अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की कई प्रॉपर्टी बेचने और खरीदारों को कब्जा भी दिलवाने में में कामयाब रही। साल 2018 में नागपाडा में दाऊद का एक होटल, गेस्ट हाउस और एक बिल्डिंग को बेचा गया था। उसी दौरान दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर का भी दक्षिण मुंबई का फ्लैट जांच एजेंसी नीलाम करने में कामयाब रही थी।
