Mumbai Airport Closed: मुंबई एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों के लिए एक जरूरी खबर है। आज मुबंई का छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट अस्थाई रूप से बंद रहेगा। एयरपोर्ट के दो रनवे आज 6 घंटों के लिए अस्थाई रूप से बंद रहेंगे। मानसून के बाद रनवे पर मेंटनेंस के काम के लिए आज कुछ घंटों के लिए इसे बंद किया गया है। इस दौरान यहां से कोई फ्लाइट उड़ान नहीं भरेगी।
मुंबई एयरपोर्ट रनवे आज बंद (फोटो साभार - BCCL)
इस संबंध में एयरपोर्ट प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर सूचना दी है। बयान में कहा गया है कि छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट व्यापक मॉनसून के बाद रनवे रखरखाव योजना के एक भाग के रूप में दोनों रनवे आज अस्थाई रूप से गैर परिचालित रहेंगे। दोनों रनवे आरडब्ल्यूवाई 09/27 और आरडब्ल्यूवाई 14/32 आज यानी 17 अक्टूबर को 11:00 बजे से 5:00 बजे तक बंद रहेंगे।
बयान में कहा गया है कि एयरपोर्ट को हर साल मानसून के मौसम के बाद रखरखाव और मरम्मत के कार्य के लिए अस्थाई रूप से बंद किया जाता है। जिससे एयरपोर्ट के बुनियादी ढांचे के उच्चतम मानक को बरकरार रखा जा सके। इस मेंटेनेंस कार्य के लिए छह महीने पहले ही एयरलाइंस और अन्य को नोटिस जारी किया गया है। इसी के अनुसार फ्लाइट्स की उड़ानों का कार्यक्रम एटीसी और एयरसाइड परिचालन के समन्वय से पहले से ही तय किया गया हैं इस कारण फ्लाइट में देरी की कोई उम्मीद नहीं है।
