मुंबई

Mumbai-Goa Highway: चिपलुन में बन रहे पुल का गार्डर भरभराकर गिरा, CCTV में कैद हुआ हादसा

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 16, 2023, 06:44 PM IST

Mumbai-Goa Highway Incident Video: चिपलुन में मुंबई-गोवा हाईवे के फोरलेन निर्माण के तहत बन रहे पुल का गार्डर गिर गया जिसका वीडियो सामने आया है।

Image

मुंबई-गोवा हाईवे के फोरलेन निर्माण के तहत बन रहे पुल का गार्डर गिरा

Mumbai-Goa Highway Incident News: सोमवार को मुंबई-गोवा हाईवे के फोरलेन निर्माण के तहत चिपलुन में बन रहे पुल का गार्डर गिर गया। कुछ देर बाद फ्लाईओवर का एक हिस्सा ढह गया, पुल पर काम कर रही क्रेन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, सोमवार को पुल के मध्य भाग के दो गार्डर अचानक टूट गये।

इस बीच, बहादुर शेख ब्रिज पर फ्लाईओवर में कुल 46 खंभे हैं और छठे खंभे तक का काम पूरा हो चुका है। लेकिन सोमवार सुबह अचानक फ्लाईओवर का गार्डर गिरने से जोरदार आवाज हुई पर उस वक्त इतना नुकसान नहीं हुआ था।

मगर दोपहर करीब 2 से ढाई बजे के बीच एक फ्लाईओवर ढह गया साथ ही इस पर काम कर रही क्रेन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है सौभाग्य से, कोई हताहत नहीं हुआ वहीं हादसे की तस्वीर सीसीटीवी में कैप्चर हो गई है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!