Mumbai: एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग को बड़ी सफलता; 2 यात्रियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई, हाइड्रोपोनिक वीड जब्त

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने हाल ही में मादक पदार्थ तस्करी के दो बड़े मामलों का भंडाफोड़ किया है। इन कार्रवाइयों में कुल 13.83 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड जब्त किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय काले बाजार में कीमत लगभग ₹13.83 करोड़ बताई जा रही है। दोनों मामलों में यात्रियों को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

Mumbai Airport Drug Seize: मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी के दो मामलों का भंडाफोड़ किया है। बीते 07 और 08 सितंबर 2025 को एयरपोर्ट कमिश्नरेट, मुंबई कस्टम्स जोन-III की टीम ने 13.83 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड (मारिजुआना) जब्त किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत लगभग ₹13.83 करोड़ है। इस कार्रवाई में दो यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है।

Mumbai Airport (Photo: ANI)

मुंबई एयरपोर्ट (फोटो: एएनआई)

जानकारी के मुताबिक, पहला मामला,खुफिया जानकारी के आधार पर 07 सितंबर 2025 को बैंकॉक से फ्लाइट संख्या VZ-760 से मुंबई पहुंचे एक यात्री को रोका गया। जांच के दौरान उसके चेक-इन ट्रॉली बैग में 2.002 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग ₹2.002 करोड़ आंकी गई है। यात्री को NDPS (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances) एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया।

End of Feed