बैग या चिड़ियाघर! मुंबई एयरपोर्ट पर यात्री के सामान से 47 जहरीले सांप-5 दुर्लभ कछुए बरामद, गिरफ्तार

मुंबई एयरपोर्ट पर थाईलैंड से आए एक भारतीय यात्री के बैग से 47 जहरीले सांप और 5 दुर्लभ कछुओं को जब्त किया गया है। कस्टम अधिकारियों ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। ये जीव भारत में प्रतिबंधित है और इनकी काला बाजार में लाखों में कीमत बताई जा रही है।

Mumbai News: मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग को एक बड़ी कामयाबी मिली है। कस्टम अधिकारियों ने थाईलैंड से आए एक भारतीय यात्री को गिरफ्तार किया है। जिसके बैग से 47 जहरीले सांप और 5 दुर्लभ कछुए बरामद किए गए हैं। जिन्हें जब्त कर लिया गया है और आरोपी व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। ये जीव भारत में प्रतिबंधित है। इन्हें थाईलैंड से मुंबई लाया जा रहा था।

Mumbai custom

यात्री के बैग से निकले 47 सांप और 5 दुर्लभ कछुए

एक्स-रे स्कैनर में दिखी बैग में हलचल

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारतीय यात्री को 1 जून को थाईलैंड से पहुंचा। सुरक्षा जांच के दौरान अधिकारियों को उसके व्यवहार पर संदेह हुआ। जिसके बाद उसके बैग की जांच की गई। अधिकारियों को एक्स-रे स्कैनर पर बैग में कुछ हलचल नजर आई। जब उन्होंने बैग को खोलकर मैनुअल जांच की, तो उन्हें उसमें से जीवित सांप और कछुए मिले।

End of Feed