Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन चलाने की दिशा में तेजी के साथ कार्य चल रहा है। साल 2026 में पटरी पर हाईस्पीड ट्रेन दौड़ाने के लिए प्रोजेक्ट का खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जायजा ले रहे हैं। हाल ही में प्रोजेक्ट साइट पर जाकर उन्होंने कामकाज की प्रगति का जायजा लिया। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट के बारे में बात करें तो इसकी कुल लंबाई 508 किलोमीटर है।फिलहाल, 386 किलोमीटर तक पिअर फाउंडेशन का काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा 272 किलोमीटर की लंबाई तक वाइडक्ट का काम भी पूरा हो चुका है।
बुलेट ट्रेन
NHSRCL ने मुताबिक, ट्रैक बिछाने का काम अभी शुरू नहीं हुआ है। रेल मंत्री ने 1 मार्च 2025 को अहमदाबाद का दौरा किया और निर्माण कार्य की गति पर संतोष व्यक्त किया। 305 किलोमीटर पर गर्डर कास्टिंग भी हो चुकी है। गुजरात में 112 किलोमीटर तक ट्रैक बेड बिछाया गया है। ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन का काम गुजरात में शुरू हो गया है। बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में 12 स्टेशनों की योजना है, जिनमें से 6 स्टेशनों पर काम पूरा हो चुका है। 508 किलोमीटर के मार्ग पर 13 नदी पुल तैयार कर लिए गए हैं।
