महाराष्ट्र के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री धनंजय मुंडे अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को अपना इस्तीफा सौंपा। मुख्मयंत्री फड़णवीस का कहना है कि उन्होंने मुझे इस्तीफा सौंपा है और मैंने उसे स्वीकर कर लिया है। फड़णवीस ने कहा कि आगे की कार्रवाई के लिए उनके इस्तीफे को राज्यपाल महोदय को भेज दिया गया है।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने मंगलवार को उन्हें इस्तीफा देने को कहा था। बता दें कि धनंजय मुंडे के करीबी वाल्मीकि कराड़ पर सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में शामिल होने का आरोप है।
NCP कोटे से मंत्री धनंजय मुंडे के संबंध में उप मुख्यमंत्री और NCP नेता अजीत पवार ने सोमवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से बात की थी। सीआईडी सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड मामले की जांच कर रही है। देशमुख हत्याकांड और दो अन्य मामलों में वाल्मीकि कराड़ मुख्य आरोपी हैं।
महाराष्ट्र के बीड़ जिले में पर्ली विधानसभा क्षेत्र से एनसीपी विधायक धनंजय मुंडे ने आज मंगलवार 4 मार्च को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
बीड के मासाजोग गांव के सरपंच संतोषदेशमुख की पिछले साल 9 दिसंबर को अपहरण के बाद यातना देकर हत्या कर दी गई थी। सरपंच संतोष देशमुख की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई थी, क्योंकि वह कथित तौर पर जिले में एक ऊर्जा कंपनी को निशाना बनाकर की जा रही जबरन वसूली की कोशिशों को रोकने की कोशिश कर रहे थे।
27 फरवरी 2025 को सीआईडी ने बीड़ की जिला अदालत में देशमुख हत्याकांड और दो अन्य मामलों में 1200 से अधिक पन्नों की एक विस्तृत चार्जशीट दाखिल की थी।
