Mumbai: महाराष्ट्र के नवी मुंबई के उरन से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां गुरुवार से लापता एक 20 साल की युवती का शव है। लड़की का शब मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार लड़की कॉल सेंटर में काम करने वाली यशश्री शिंदे का शव झाड़ियों में मिला है। यशश्री के बॉयफ्रेंड (दाऊद शेख) पर उसकी हत्या करने का शक किया जा रहा है। लड़की के पेट और पीठ पर धारदार हथियार से वार किया गया है और उसके कपड़े भी फटे हुए हैं। शव की हालत देखने के बाद केस की कड़ियां और ज्यादा उलझ गईं हैं। पुलिस इस मामले की हत्या और हादसा दोनों तरह से तफ्तीश में जुटी है।
मुंबई में झाड़ियों में लापता लड़की का शव
झाड़ियों में मिला शव
वहीं गुरुवार से ही लापता थी। इसके बावजूद युवती को शनिवार तक नहीं खोजा जा सका। जिसे लेकर स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति जबरदस्त गुस्सा है। पुलिस इस मामले में अलग-अलग तरह से जांच कर रही है। पुलिस की एक का कहना है कि हो सकता है दोनों में अफेयर के बाद शादी को लेकर अनबन चल रही हो, इसलिए बॉयफ्रेंड ने यशश्री का मर्डर कर दिया। नवी मुंबई के उरण रेलवे स्टेशन के बाहर लापता लड़की मिला शव मिला, जिसे पर कई बार छुरा घोंपने के निशान पाए गए हैं।
कॉल रिकॉर्ड्स से चौंकाने वाले तथ्य
पुलिस ने मामल की जां के दैरान कॉल रिकॉर्ड निकाले है, जांच कर रही पुलिस के मुताबिक 25 जुलाई को जब यशश्री लापता हुई तो उसके कॉल रिकॉर्ड की जांच की गई। जिसके बाद चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। सीडीआर से पता चला कि मृतिका नंबर पर काफी देर से बात कर रही थी। इस नंबर से यशश्री को लगातार कॉल आ रही थीं। जब हमने नंबर की डिटेल देखी तो यह नंबर दाऊद शेख नामक युवक का था।
बायफ्रेंड की तलाश कर रही पुलिस
कुछ साल पहले यशश्री और उनके परिवार ने उनके खिलाफ POCSO मामले के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। इसी बीच लापता हुई यशश्री की जांच में पुलिस दाऊद की तलाश में जुटी हुई है। लड़की के लापता होने के बाद से दाऊद का फोन लगातार बंद जा रहा है।
