Mumbai Molestation: महाराष्ट्र से दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक टीचर पर 16 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का आरोप है। जानकारी के मुताबिक टीचर ने मासूम के साथ तब छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया जब पढ़ने के लिए गई थी। मामला मुंबई के नांदेड़ के एक प्राइवेट कोचिंग सेंटर का है, जहां बच्ची के साथ टीचर ने छेड़छाड़ की। स्थानीय लोगों को जब इस बात का पता जला तो लोगों ने कोचिंग सेंटर में तोड़-फोड़ मचा दी, जिसके बाद पुलिस ने छेड़छाड़ और POCSO Act के तहत मामला दर्ज किया है।
16 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़
मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र का नांदेड़ में एक प्राइवेट कोचिंग सेंटर में टीचर ने इस घटना को अंजाम दिया। जहां 16 साल की नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ किया। इस बात की जानकारी जब वहां स्थानीय लोगों को मिली, तो गुस्से में लोगों ने कोचिंग सेंटर पर जाकर हंगामा किया। लोगों ने वहां तोड़फोड़ मचा दी।
पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छेड़छाड़ और POCSO Act के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी टीचर को हिरासत में लिया है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों को जब इस बात का पता जला तो लोगों ने कोचिंग सेंटर में तोड़-फोड़ मचा दी।
