लखनऊ

लखनऊ के पॉश इलाके में निकला अजगर, इस शख्स ने हिम्मत दिखाकर किया रेस्क्यू, देखें वीडियो

लखनऊ के निशातगंज स्थित पेपर मील चौकी के पास अचानक सांप निकल आने से लोगों में अफरातफरी मच गई। जिसके बाद एक राहगीर ने हिम्मत दिखाते हुए अजगर को रेस्क्यू कर काबू में किया। जिसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम अजगर को अपने कब्जे में ले लिया।

Image

लखनऊ में निकला अजगर

Lucknow News: लखनऊ के पॉश इलाके में अचानक से अजगर निकल गया। जिसे देख लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के दुकनदार अनपी दुकानें बंद करके मौके से भाग निकले। अजगर निकलने की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई। जिसके बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची। लेकिन उससे पहले ही गोलू नाम के शख्स हिम्मत दिखाते हुए अजगर को रेस्क्यू कर काबू में कर लिया गया। जिसके बाद पर्यावरण और वन्य जीव संरक्षक सैयद अली फैज ने अजगर को अपने कब्जे में ले लिया। इस घटना का वीडियो नीचे दिया गया है।

12 से 14 फीट लंबा था अजगर

महानगर थाना क्षेत्र में निशातगंज स्थित पेपर मील चौकी के पास अचानक नाली में अजगर निकल आया। जिसे देख लोग इधर-उधर भागने लगे। लोगों की चिल्लाने की आवाज सुनकर गोलू कुमार वहां आए। जहां उन्होंने 12 से 14 फीट लंबा अजगर नाली में देखा। जिसके बाद हिम्मत दिखाते वे नाली में उतर गए और अजगर को अपने काबू में ले लिया। गोलू कुमार के अनुसार इससे पहले उन्होंने कभी भी किसी सांप को रेस्क्यू नहीं किया है। लेकिन लोगों को परेशान देखकर उनके अंदर हिम्मत आई और उन्होंने सावधानी बरतते हुए अजगर को पकड़ लिया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।

पर्यावरण और वन्य जीव संरक्षक सैयद अली फैज ने बताया कि पुलिस द्वारा अजगर की सूचना मिलने पर वे तुरंत मौके पर पहुंचे। लेकिन उससे पहले ही अजगर को रेस्क्यू कर काबू में कर लिया गया था। पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों ने अजगर को अपने कब्जे में ले लिया है। जिसके बाद वन विभाग के अधिकारी जहां पर बताएंगे वहा अजगर को छोड़ दिया जाएगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!