एक के बाद एक पंचर हुई 50 से ज्यादा गाड़ियां, जानें समृद्धि हाईवे पर ऐसा क्या हुआ?

मुंबई-नागपुर समृद्धि हाईवे पर 29 दिसंबर की रात 50 से अधिक गाड़ियां एक के बाद एक पंचर हो गई। ये सभी गाड़ियां सड़क पर गिरे लोहे के बोर्ड के ऊपर से गुजरने के कारण पंचर हुई। लेकिन यह बोर्ड गलती से सड़क पर आया या जानबूझकर फेंका गया, इसकी जांच की जा रही है। इस घटना के कारण लोग रातभर हाईवे पर फंसे रहे।

Mumbai-Nagpur Samruddhi Highway: मुंबई-नागपुर समृद्धि हाईवे पर एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली है। जहां एक या दो नहीं बल्कि 50 से ज्यादा गाड़ियां पंचर हो गई। यह हादसा सड़क पर गिरे लोहे के बोर्ड के कारण हुआ। जिसके ऊपर से 50 से अधिक गाड़ियां गुजर गईं और पंचर हो गई। इस वजह से हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यात्रियों को भी बहुत परेशानी हुई। यह बोर्ड जानबूझकर फेंका गया या दुर्घटनावश गिरा, यह अभी तक पता नहीं चला है।

Puncher car

सांकेतिक फोटो

रातभर हाईवे पर फंसे रहे लोग

यह घटना 29 दिसंबर की रात करीब 10 बजे वाशिम जिले के मालेगांव और वनोजा टोल प्लाजा के बीच हुई। जहां सड़क पर पड़े लोहे के बोर्ड ने 50 से ज्यादा गाड़ियों को पंचर कर दिया। इस घटना में चार पहिया वाहन और मालवाहक ट्रक भी बोर्ड के ऊपर से गुजरने से पंचर हो गई। घटना के बाद लंबें समय तक लोगों को कोई सहायता नहीं मिली। जिस कारण रातभर वे हाईवे पर फंसे रहे। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि सड़क पर बोर्ड गलती से गिरा या इसे जानबूझकर फेंका गया है।

End of Feed