मुंबई

Maharashtra में अवैध रूप से रह रहे 16 बांग्लादेशी गिरफ्तार, अब तक इतने लोग आए ATS के शिकंजे में

Illegal Bangladeshi in Maharashtra: महाराष्ट्र में अवैध रूप से रह रहे 16 बांग्लादेशी नागरिकों को एटीएस ने गिरफ्तार किया है। फर्जी दस्तावेज के साथ ये लोग महाराष्ट्र में रह रहे थे। विशेष अभियान के तहत दिसंबर में 19 मामलों में 43 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Image

सांकेतिक फोटो

Illegal Bangladeshi in Maharashtra: महाराष्ट्र पुलिस ने मुंबई, ठाणे और राज्य के तीन अन्य जिलों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेश के 16 नागरिकों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान के तहत महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने स्थानीय पुलिस की मदद से पिछले चार दिनों में मुंबई, नासिक, नांदेड़ और छत्रपति संभाजीनगर से बांग्लादेश के नौ नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

दिसंबर में 43 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

आरोपियों में आठ पुरुष और एक महिला शामिल हैं, जिन्होंने जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर आधार कार्ड बनवाए हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ विदेशी अधिनियम और अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत पांच मामले दर्ज किए हैं। अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही एटीएस ने विशेष अभियान के तहत पिछले महीने 19 मामलों में 43 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। ठाणे जिले में एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को मनकोली क्षेत्र में प्रेरणा कॉम्प्लेक्स स्थित एक गोदाम पर छापा मारा और वहां बांग्लादेश के सात व्यक्तियों को काम करते हुए पाया।

नारपोली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि उन लोगों की उम्र 26 से 54 वर्ष के बीच है और वे भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके पास से 35 हजार रुपये मूल्य के मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त किया है। अधिकारी ने बताया कि उनके खिलाफ विदेशी अधिनियम, पासपोर्ट अधिनियम और पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article