मुंबई

Mumbai: अटल सेतु पर नहीं दिख रहा ट्रैफिक रिस्पॉन्स! 7 महीने में गुजरे सिर्फ 50 लाख वाहन

देश के सबसे लंबे समुद्री पुल ‘अटल सेतु' से बीते सात महीने में 50 लाख से अधिक वाहन गुजरे हैं। ‘अटल सेतु’ नाम दिया गया है, जो मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ता है।

Image

अटल सेतु ट्रैफिक रिसपॉन्स

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाले देश के सबसे लंबे समुद्री पुल ‘अटल सेतु’ को सात महीने पहले यातायात के लिए खोले जाने के बाद से उस पर से अब तक 50 लाख से अधिक वाहन गुजर चुके हैं। मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने यह जानकारी दी। एमएमआरडीए ने एक विज्ञप्ति में कहा कि बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट), नवी मुंबई महानगर पालिका परिवहन (एनएमएमटी) और महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की शिवनेरी बस सहित 50,04,350 वाहनों ने 13 जनवरी से 26 अगस्त के बीच अटल सेतु का इस्तेमाल किया यानी उस अवधि में रोजाना औसतन 22,000 वाहन इस पुल से गुजरे।

इस प्रकार के वाहन संचालित

एक प्रवक्ता ने कहा कि जिन वाहनों ने पुल का इस्तेमाल किया, उनमें 47.40 लाख कार, 50,020 मिनी बस और हल्के मोटर वाहन, 59,799 डबल-एक्सल वाहन, 73,074 थ्री-एक्सल वाहन, 80,277 चार-छह एक्सल वाहन और 503 बड़े वाहन शामिल हैं।

पीएम ने किया था उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 जनवरी को लगभग 21.8 किलोमीटर लंबे इस समुद्री पुल का उद्घाटन किया था, जिसके अगले दिन इसे जनता के लिए खोल दिया गया था। ‘मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक’ को आधिकारिक तौर पर ‘अटल सेतु’ नाम दिया गया है, जो मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ता है।

(इनपुट-आईएनएस)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article