बारिश से बेहाल हुई मायानगरी, मुंबई में जलभराव से यातायात प्रभावित, लोकल ट्रेनें भी अस्त-व्यस्त

मुंबई में मानसून की भारी बारिश ने एक बार फिर शहर को पानी-पानी कर दिया है, जिससे कई इलाकों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और लोकल ट्रेन सेवाओं में देरी हो रही है। BMC जलभराव से निपटने के लिए पंपिंग स्टेशनों को सक्रिय कर रही है, लेकिन कमजोर इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण राहत मिलने में समय लग सकता है। ऐसे अगर आप आज घर से निकल रहे हैं, तो बारिश की स्थिति, ट्रैफिक और लोकल ट्रेन के अपडेट पर नजर रखें।

Mumbai Rain Alert: मौसम विभाग ने आज मुंबई के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में एक बार फिर मायानगरी मानसून की भारी बारिश से जूझ रही है। सुबह-सुबह लोगों को जलभराव, ट्रैफिक जाम और लोकल ट्रेन में देरी की चिंता ने घेर लिया। लगातार हो रही बारिश और खराब ड्रेनेज सिस्टम ने शहर की कई सड़कों को डुबो दिया है। मुंबई में कुछ प्रमुख इलाकों में जलभराव देखने को मिला जिनमें किंग्स सर्कल और हिंदमाता शामिल हैं जहां अक्सर डीवॉटरिंग पंप फेल हो जाते हैं।

Monsoon Rains Affected Mumbai

मानसून की बारिश से मुंबई प्रभावित

साथ ही मस्जिद बंदर, सीएसएमटी परिसर, क्रॉफर्ड मार्केट, मंत्रालय, फ्लोरा फाउंटेन, ब्रीच कैंडी, कोलाबा, चर्चगेट, फोर्ट, मरीन ड्राइव और ग्रांट रोड पर घुटने भर पानी भर गया। जानकारी के मुताबिक, केंप्स कॉर्नर की सड़क का एक हिस्सा ढह गया जहां से पानी बहने लगा। इससे यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ। पंपिंग स्टेशन फेल हो जाने के कारण दादर, बांद्रा ईस्ट, अंधेरी सबवे, सायन गांधी मार्केट और मस्जिद के पास की लोकल ट्रेनों की आवाजाही भी बाधित हुई।

End of Feed