मुंबई

Maharashtra Weather Alert: मुंबई में ऐसा लौटा मानसून कि जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट, IMD ने जताई भारी बारिश की आशंका

मुंबई में आज यानी सोमवार को सुबह बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया था लेकिन नए अलर्ट के मुताबिक, मुंबई के कुछ इलाकों में मुसलाधार बरसात हो सकती है। अलर्ट को बदलकर ऑरेंज कर दिया गया है। इसी के साथ आज को समुद्र में हाई टाइड की चेतावनी जारी की है और लोगों को समंदर से दूर रहने के लिए कहा है।

Image

बारिश को लेकर मुंबई में अलर्ट (AI Generated)

Mumbai Rain Alert: मुंबई में सोमवार सुबह से ही रुक-रुक कर लगातार बारिश हो रही है। फिलहाल शहर में जल जमाव की समस्या नहीं है, लेकिन यह स्थिति अब बदल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई में जारी किए गए येलो अलर्ट को बदलकर ऑरेंज अलर्ट कर दिया गया है। दक्षिण मुंबई और पश्चिमी उपनगरों में तड़के 2 बजे से 5 बजे के बीच सबसे ज्यादा बारिश हुई। इसके साथ ही रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। ठाणे और पालघर जिले के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मुंबई महानगर क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है तो वहीं बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने सोमवार को समुद्र में हाई टाइड की चेतावनी जारी की है और लोगों को समंदर से दूर रहने के लिए कहा है।

हाई टाइड क्या होता है

हाई टाइड एक समुद्री घटना है, जिसमें समुद्र का जलस्तर सामान्य से अधिक ऊंचा हो जाता है। यह मुंबई जैसे तटीय क्षेत्रों में आम है, लेकिन भारी बारिश के दौरान बाढ़ और जलजमाव का कारण बन सकता है। इस समय समुद्र में ऊंची लहरें उठती हैं और गरजते हुए चीजों को अपने साथ बहाकर ले जाती है। आमतौर पर दिन में दो बार हाई टाइड और दो बार लो टाइड होती है, ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

कैसा रहेगा कल का मौसम

मंगलवार के लिए भी पूर्वानुमान में ऐसी ही स्थिति दिखाई गई है, जिसमें आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश का अनुमान है। बुधवार से रुक-रुक कर बारिश होने की उम्मीद है, लेकिन IMD कोई औपचारिक चेतावनी नहीं दी गई है।

मौसम विभाग की अपील

मौसम विभाग समय-समय पर अपडेट जारी कर रहा है। भारी बारिश की आशंका के चलते अधिकारी अलर्ट पर हैं और आपदा प्रतिक्रिया टीमों को स्टैंडबाय पर रखा गया है। खासकर निचले इलाकों में रहने वाले मुंबईकरों से एक बार फिर सतर्क रहने की अपील की गई है। मौसम विभाग और BMC के सोशल मीडिया चैनलों पर मौसम से जुड़े अपडेट चेतावनियां जारी की जा रही हैं।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article