जाके राखो साईयां मार सके न कोय। यह कहावत कभी-कभी सच साबित होती है। एक बार फिर ऐसा ही महाराष्ट्र के वाशिम जिले में देखने को मिला। बेहद चौकाने वाली इस घटना में। एक बच्ची 30 फीट ऊंचई छत से नीचे गिरी। उठकर खड़ी हुई और फिर चलने लगी। है ना हैरान करने वाली बात। लेकिन घटना के सीसीटीवी वीडियो के एक-एक फ्रेम को देखने से पता चलता है कि वह घर के आगे खड़ी बाइक पर गिरी। तब तो आप कहेंगे यह तो और खतरनाक है गंभीर चोटें आई होगी। लेकिन नहीं वह बाइक की सीट पर गिरी। जो गद्देदार होता है। वह सीट पर गिरने के बाद वह जमीन पर गिर गई। जिससे चोट की संभावना काफी कम हो गई। जिसकी वजह से बच्ची आराम से टहलती नजर आई। घटना 25 अप्रैल शाम 6:30 बजे की है।
चमत्कार! 30 फीट ऊंची छत से गिरी बच्ची, नहीं हुआ बाल भी बांका
- Authored by: रामानुज सिंह
- Updated Apr 26, 2023, 09:22 PM IST
महाराष्ट्र के वाशिम जिले में बेहद चौका देने वाली घटना सामने आई। एक छोटी सी बच्ची 30 फीट ऊंची छत से घर के आग सड़क पर गिर गई। लेकिन उसे कोई चोट नहीं आई। वह पूरी तरह से सुरक्षित है।
End of Feed
