'दौड़ेगी मुंबई मेरी जान', खुल गया मीरा-भायंदर डबल-डेकर फ्लाईओवर; मेट्रो स्टेशन को मिला सीधा कनेक्शन

Mira-Bhayander Double-Decker Flyover: मुंबई में डबल-डेकर मीरा-भायंदर फ्लाईओवर का उद्घाटन कर आम जनता के लिए खोल दिया गया। फ्लाईओवर से शहर में यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा, ट्रैफिक जाम कम होगा और यात्रा आसान होगी।

Mira-Bhayander Double-Decker Flyover: महाराष्ट्र के मीरा-भायंदर में शनिवार को डबल-डेकर फ्लाईओवर का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मेट्रोपॉलिटन कमिश्नर डॉ. संजय मुखर्जी के नेतृत्व में यह अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। इस फ्लाईओवर से शहर में यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा, ट्रैफिक जाम कम होगा और यात्रा आसान होगी। यह डबल-डेकर फ्लाईओवर हमारी विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मेट्रो और सड़क परिवहन को एकीकृत कर, हम जगह का अधिकतम उपयोग कर रहे हैं और यात्रा को अधिक सुगम बना रहे हैं। मीरा-भायंदर के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी देना हमारा लक्ष्य है।

Mira-Bhayander Double-decker flyover Open

मीरा-भायंदर डबल-डेकर फ्लाईओवर उद्घाटन

मेट्रो लाइन-9 का हिस्सा है फ्लाईओवर

एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह सिर्फ एक फ्लाईओवर नहीं, बल्कि एक वादा पूरा करने जैसा है। मीरा-भायंदर के तेजी से होते शहरीकरण के चलते यह फ्लाईओवर ट्रैफिक को कम करने और कनेक्टिविटी बढ़ाने में मदद करेगा। यह फ्लाईओवर मेट्रो लाइन-9 का हिस्सा है और साईं बाबा नगर मेट्रो स्टेशन (एसके स्टोन जंक्शन) से शिवर गार्डन तक फैला हुआ है। इसका निर्माण कॉमन पियर स्ट्रक्चर पर किया गया है, जो सड़क और मेट्रो ट्रांसपोर्ट को एक साथ जोड़ने वाला अपनी तरह का अनूठा मॉडल है।

End of Feed