मुंबई

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की इन लाइनों पर रहेगा मेगा ब्लॉक, लोकल से सफर करने से पहले चेक करें टाइमिंग

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की सेंट्रल-हार्बर लाइन पर रविवार को मेगा ब्लॉक रहेगा। ब्लॉक के दौरान रेलवे पटरियों और सिग्नलिंग प्रणालियों का की जांच और मरम्मत का कार्य होना है। लिहाजा, कुछ लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी और कुछ लोकल ट्रेनें विलंब से चलेंगी।

Image

मुंबई लोकल मेगा ब्लॉक

Mumbai Local Mega Block: मायानगरी में अगर रविवार को लोकल की यात्रा करना चाहते हैं तो ध्यान दें। क्योंकि, मध्य रेलवे ने रविवार को माटुंगा-मुलुंड और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-चूनाभट्टी/बांद्रा के बीच मेगा ब्लॉक की घोषणा की है। हालांकि, रविवार को दिन में पश्चिम रेलवे सुचारू रूप से सेवाएं प्रदान करेगा। जानकारी के मुताबिक, रविवार को वसई रोड और भयंदर के बीच रात्रि ब्लॉक रहेगा। आपको बता दें ब्लॉक दौरान रेलवे पटरियों और सिग्नलिंग प्रणालियों का रखरखाव और मरम्मत का कार्य होता है। यही कारण है कुछ लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी और कुछ लोकल ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से संचालित की जाएंगी।

कहां रहेगा ब्लॉक

मध्य रेलवे

  • स्टेशन - माटुंगा से मुलुंड
  • रूट - अप-डाउन फास्ट
  • समय - सुबह 11.15 बजे से दोपहर 3.45 बजे तक

एनबीटी के मुताबिक, ब्लॉक के दौरान अप-डाउन फास्ट रूट पर संचालित होने वाली लोकल ट्रेनों को अप-डाउन स्लो रूट पर चलाया जाएगा। उधर, ठाणे से आगे जाने वाली फास्ट ट्रेनों को मुलुंड स्टेशन पर अप-डाउन फास्ट लाइन पर वापस भेजा जाएगा। लिहाजा, लोकल ट्रेनें 15 से 20 मिनट देरी से चलेंगी और कुछ लोकल ट्रेनें रद्द भी रहेंगी।

हार्बर रेलवे

  • स्टेशन - सीएसएमटी से चूनाभट्टी/बांद्रा
  • रूट - अप और डाउन
  • समय - सुबह 11.10 से शाम 4.40 तक

ब्लॉक के कारण सीएसएमटी से वाशी/बेलापुर/पनवेल और सीएसएमटी से बांद्रा/गोरेगांव के बीच चलने वाली अप और डाउन लोकल ट्रेनें कैंसिल होंगी। ब्लॉक के समय पनवेल-कुर्ला-पनवेल के बीच सिर्फ विशेष बसें चलाई जाएंगी।

पश्चिमी रेलवे

  • स्टेशन - वसई रोड और भयंदर
  • मार्ग - अप और डाउन फास्ट लाइन
  • समय - शनिवार रात्रि 11.30 बजे से रविवार प्रातः 4.45 बजे तक

NBT के मुताबिक, ब्लॉक के दौरान अप और डाउन फास्ट लाइन पर लोकल ट्रेनों को विरार और भयंदर/बोरीवली के बीच अप और डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। रात में चलने वाली लोकल ट्रेनें देरी से चलेंगी। रात्रि कालीन ब्लॉक के कारण रविवार को दिन में कोई ब्लॉक नहीं रहेगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article