Powai: मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने 20 मासूमों को बनाया बंधक; पुलिस की सतर्कता से हुए रेस्क्यू

मुंबई के पवई स्थित आरए स्टूडियो में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति द्वारा कई बच्चों को बंधक बनाए जाने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सतर्कता के साथ बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया।

Mumbai News: मुंबई के पवई स्थित आरए स्टूडियो में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति ने करीब 17 से 20 बच्चों को बंधक बना लिया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात पर कड़ी नजर रखते हुए कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक वीडियो जारी कर बच्चों को बंधक बनाए जाने की बात स्वीकार की थी।

Mentally Ill man held 20 Children Hostage

मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने 20 मासूमों को बनाया बंधक

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है, हालांकि सौभाग्य से किसी बच्चे को कोई नुकसान नहीं हुआ। पुलिस की सतर्कता और लगातार बातचीत के बाद सभी बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। अंततः आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया और उसने कहा कि वह आतंकवादी नहीं है, बल्कि कुछ लोगों से जवाब चाहता था।

End of Feed