महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, 2 बसें और एक बोलेरो आपस में टकराए; 5 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

बुधवार सुबह करीब 5 बजे महाराष्ट्र के बुलढ़ाना जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस रोड एक्सीडेंट में कम से कम पांच लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि करीब दो दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बस को टक्कर मारी और फिर पीछे से आ रही बस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को टक्कर मार दी।

महाराष्ट्र के बुलढ़ाना जिले में आज सुबह यानी बुधवार 2 अप्रैल को भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। दुर्घटना बुलढ़ाना जिले के शेगांव-खामगांव राजमार्ग पर हुई। इस दुर्घटना में दो यात्री बसें और 1 बोलेरो जीप यानी तीन वाहन आपस में टकरा गए। दुर्घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है।

Buldhana road accident

महाराष्ट्र के बुलढ़ाना में भीषण सड़क हादसा

दुर्घटना बुधवार सुबह करीब 5 बजे हुई, जब एक रेज रफ्तार बोलेरो पहले एक यात्री बस से टकराई। इसके बाद हाईवे पर पीछे से आ रही एक निजी यात्री बस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को टक्कर मार दी।

End of Feed