मुंबई

बिना रिजर्वेशन जाइये बिहार, दिल्ली-मुंबई से आने वाले यात्री उठाएं लाभ; जानें क्या है रेलवे का प्लान

दिल्ली और मुंबई से पटना जाने वाले यात्री अब आप बिना रिजर्वेशन के आराम से यात्रा कर सकते हैं। इंडियन रेलवे ने सफर को और भी सुगम बनाने के लिए खास इंतजाम किए हैं। जानें कैसे ये नई सुविधा आपके यात्रा अनुभव को बेहतरीन बनाएगी।

Image

भारतीय रेल (फाइल फोटो)

दिल्ली और मुंबई से पटना की ओर जाने वाली ट्रेनों में हमेशा मारामारी रहती है। ट्रेनों में रिजर्वेशन खुलते ही फुल हो जाता है, जिससे यात्रियों को जनरल टिकट लेकर यात्रा करनी पड़ती है। कई ट्रेनों में जनरल कोच नहीं होते, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए इंडियन रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। गाड़ी सं. 22359/22360 पटना-सीएसएमटी-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस और गाड़ी सं. 03255/03256 पटना-आनंद विहार-पटना स्पेशल के कोच में बदलाव किया जा रहा है। इन ट्रेनों में एक साधारण श्रेणी का कोच जोड़ा जाएगा, जिससे कुल कोचों की संख्या 21 से बढ़कर 22 हो जाएगी।

कोच संयोजन में बदलाव की तिथि:

गाड़ी सं. 22359/22360: पटना से 26 मार्च, 2025 से, सीएसएमटी से 28 मार्च, 2025 से।

गाड़ी सं. 03255/03256: पटना से 30 मार्च, 2025 से, आनंद विहार से 31 मार्च, 2025 से।

ट्रैक डबलिंग के कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

  • छपरा से 06 एवं 07 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस 130 मिनट रोककर चलाई जाएगी।
  • गोरखपुर से 06 एवं 07 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 110 मिनट रोककर चलाई जाएगी।
  • गोरखपुर से 06 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 90 मिनट रोककर चलाई जाएगी।
  • छपरा से 07 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 90 मिनट रोककर चलाई जाएगी।
भारतीय रेलवे ने इस समस्या का समाधान करते हुए पटना-सीएसएमटी और पटना-आनंद विहार ट्रेनों में एक साधारण श्रेणी का कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। यह बदलाव 30 मार्च से प्रभावी है। इसके अलावा, ट्रैक डबलिंग के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी, जैसे छपरा-दुर्ग और गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, जिन्हें निर्धारित समय से अधिक रोकना पड़ेगा।
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article