Bhiwandi Fire: भिवंडी में कपड़ा कंपनी में लगी भीषण आग, आसमान में धुएं का गुबार, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद

भिवंडी स्थित सरावली MIDC इलाके में मंगल मूर्ति डाइंग कंपनी में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। यहां लगी आग इतनी भीषण है कि आग की लपटों को दूर से देखा जा सकता है। पूरे आसमान में काले धुएं का गुबार देखने को मिल रहा है।

Bhiwandi Fire: हाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी स्थित सरावली MIDC औद्योगिक क्षेत्र में, मंगल मूर्ति डाइंग कंपनी नामक एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल अधिकारी ने बताया कि आग कंपनी के पहले और दूसरे दोनों मंजिलों तक फैल चुकी है। आग की लपटें इतनी ऊंची हैं और धुएं का गुबार इतना घना है कि इसे कई किलोमीटर की दूरी से देखा जा सकता है, जिसके कारण पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है।

जानकारी के अनुसार, आग लगने की सूचना सबसे पहले कोनगांव पुलिस स्टेशन की श्रीमती पाटिल ने भिवंडी निजामपुर महानगरपालिका अग्निशमन विभाग को दी। ड्यूटी इंचार्ज नितिन लाड, चालक प्रवीण मोरे और फायरमैन अंकुश साबले व हिरामण थैल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम कर रहे हैं। नितिन लाड ने बताया कि आग का स्वरूप बड़ा है, इसलिए भिवंडी, कल्याण-डोंबिवली और उल्हासनगर महानगरपालिका की फायर ब्रिगेड टीमें मौके पर पहुंच चुकी है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

End of Feed