मुंबई

Nagpur Fire: नागपुर राजकमल कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, दो लोगों की मौत

Nagpur Fire: नागपुर के महाल इलाके में राजकमल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Nagpur Fire: महाराष्ट्र के नागपुर के महाल इलाके में स्थित राजकमल कॉम्प्लेक्स में आग लग गई है। आग की इस घटना में दो लोगों की मौत की दर्दनाक खबर सामने आई है। हादसे में एक व्यक्ति जख्मी हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों को सहायता से आग पर काबू पाया गया।

ज्वलनशील पदार्थ के कारण लगी आग

आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग लगी। बता दें कि यह इलाका काफी भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है। आग की लपटों को निकलता देख यहां हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस आग की घटना मे दो लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। मृतकों की पहचान 42 वर्षीय गिरीश खत्री और 35 वर्षीय विठ्ठल के रूप में की गई है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज जारी है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article