पुणे के KEM अस्पताल में बम की धमकी मिलने के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही पुलिस और बम स्क्वाड मौके पर पहुंचे और अस्पताल की गहन जांच शुरू की। पूरी बिल्डिंग की जांच के बावजूद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिससे राहत की सांस ली गई। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह धमकी किसने दी थी।
धमकी भरा मेल अस्पताल के Gmail पर आया था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी सतर्कता बरतते हुए अस्पताल परिसर की जांच की। बीती रात बम निरोधक दस्ता और पुलिस ने मिलकर अस्पताल की हर मंजिल की गहन पड़ताल की, ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने अस्पताल प्रशासन को आश्वासन दिया कि स्थिति नियंत्रण में है।
