Mumbai: मीरा रोड हाउसिंग सोसाइटी में एंट्री को लेकर हुए विवाद में SUV चालक ने 4 लोगों को मारी टक्कर; FIR दर्ज

Mumbai: मुंबई के मीरा रोड स्थित एक हाउसिंग सोसाइटी से गुंडागर्दी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। हाउसिंग सोसाइटी में अंदर जाने की इजाजत नहीं मिलने पर एसयूवी सवार ने 4 व्यक्तियों पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एसयूवी चालक नशे में धुत था और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

Mumbai: मुंबई के मीरा रोड स्थित एक हाउसिंग सोसाइटी से गुंडागर्दी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। हाउसिंग सोसाइटी में अंदर जाने की इजाजत नहीं मिलने पर एसयूवी सवार ने 4 व्यक्तियों पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की। यह घटना मंगलवार सुबह 11 बजे तब हुई जब सोसाइटी के भीतर एसयूवी को नहीं जाने दिया गया।

Mumbai SUV

नशे में धुत चालक ने मचाया उत्पाद

SUV चालक ने जमकर मचाया उत्पाद

हाउसिंह सोसाइट के गेट पर लगे बैरियर को जब नहीं हटाया गया तो एसयूवी सवार ने लोगों को टक्कर मारी। इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। मामला जेपी इंफ्रा नॉर्थ नामक एक हाई प्रोफाइल हाउसिंग सोसाइटी का है। जहां पर वाहन का रजिस्ट्रेशन नहीं होने की वजह से उसे अंदर नहीं दाखिल होने दिया जा रहा था।

End of Feed