Kalyan Building Collapse: 20 मई, मंगलवार को मुंबई के पास कल्याण में एक दुखद घटना हुई। यहां एक इमारत का स्लैब टूटकर गिर गया जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। इस हादसे में अबतक छह लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें दो बच्चे हैं। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। घटनास्थल पर प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
मुंबई के पास कल्याण में गिरा इमारत का स्लैब
छह लोगों की मौत
मुंबई के पास ही ठाणे जिले के कल्याण इलाके में यह बड़ा हादसा मंगलवार दोपहर दो बजे के आसपास हुआ। यहां के एक चार मंजिला बिल्डिंग का स्लैब गिर गया। 'सप्तशृंगी' नाम के इस इमारत में हुई इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में तीन महिलाएं और एक दो वर्षीय बच्ची शामिल हैं। घायलों का इलाज आसपास के अस्पतालों में चल रहा है।
घायलों का चल रहा है इलाज
मृतकों की पहचान नमस्वी श्रीकांत शेलार (2 वर्ष), प्रमिला कलचरण साहू (56 वर्ष), सुनीता नीलाचल साहू (38 वर्ष), सुशीला नारायण गुजर (78 वर्ष), वेंकट भीमा चव्हाण (42 वर्ष) और सुजाता मनोज वाडी (38 वर्ष) के तौर पर हुई है।
घायलों में विनायक मनोज पाधी (4 वर्ष), शर्विल श्रीकांत शेलार (4 वर्ष) और निखिल चन्द्रशेखर खरात (26 वर्ष) शामिल हैं। दोनों घायल बच्चे आशीर्वाद अस्पताल में भर्ती हैं और निखिल का इलाज चैतन्य अस्पताल में चल रहा है।
नगर निगम की अग्निशमन टीम और टीडीआरएफ टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कोलशेवडी पुलिस स्टेशन कल्याण पूर्व मामले की जांच कर रहे हैं।
