मुंबई

Thane: कल्याण में बिल्डिंग का स्लैब ढहा, मलबे में दबकर एक बच्चे समेत छह की मौत

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पास कल्याण में एक बहुमंजिला इमारत का स्लैब गिरने से छह लोगों की मौत हो गई है। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटनास्थल पर अग्निशमन टीम और टीडीआरएफ टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

Image

मुंबई के पास कल्याण में गिरा इमारत का स्लैब

Photo : Times Now Digital

Kalyan Building Collapse: 20 मई, मंगलवार को मुंबई के पास कल्याण में एक दुखद घटना हुई। यहां एक इमारत का स्लैब टूटकर गिर गया जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। इस हादसे में अबतक छह लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें दो बच्चे हैं। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। घटनास्थल पर प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

छह लोगों की मौत

मुंबई के पास ही ठाणे जिले के कल्याण इलाके में यह बड़ा हादसा मंगलवार दोपहर दो बजे के आसपास हुआ। यहां के एक चार मंजिला बिल्डिंग का स्लैब गिर गया। 'सप्तशृंगी' नाम के इस इमारत में हुई इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में तीन महिलाएं और एक दो वर्षीय बच्ची शामिल हैं। घायलों का इलाज आसपास के अस्पतालों में चल रहा है।

घायलों का चल रहा है इलाज

मृतकों की पहचान नमस्वी श्रीकांत शेलार (2 वर्ष), प्रमिला कलचरण साहू (56 वर्ष), सुनीता नीलाचल साहू (38 वर्ष), सुशीला नारायण गुजर (78 वर्ष), वेंकट भीमा चव्हाण (42 वर्ष) और सुजाता मनोज वाडी (38 वर्ष) के तौर पर हुई है।

घायलों में विनायक मनोज पाधी (4 वर्ष), शर्विल श्रीकांत शेलार (4 वर्ष) और निखिल चन्द्रशेखर खरात (26 वर्ष) शामिल हैं। दोनों घायल बच्चे आशीर्वाद अस्पताल में भर्ती हैं और निखिल का इलाज चैतन्य अस्पताल में चल रहा है।

नगर निगम की अग्निशमन टीम और टीडीआरएफ टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कोलशेवडी पुलिस स्टेशन कल्याण पूर्व मामले की जांच कर रहे हैं।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article