महाराष्ट्र के सोलापुर में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत आठ लोग चढ़े अग्निकांड की बलि

हैदराबाद के बाद एक भीषण अग्निकांड की खबर महाराष्ट्र के सोलापुर से भी आई। यहां अक्कलकोट रोड पर स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में तड़के आग लग गई, जिसमें मालिक समेत आठ लोगों की मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों को इस आग पर काबू मिल पाया।

Solapur Fire Incident: रविवार के तड़के महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक कपड़ा कारखाने में भीषण आग लग गई। इस घटना में आठ लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि मृतकों में कारखाने के मालिक और उनके परिवार के कुछ सदस्यों की भी मौत हुई है।

solapur factory fire incident

कपड़ा फैक्ट्री में आग लगने से आठ मरे

8 लोगों की मौत

यह घटना सोलापुर MIDC के अक्कलकोट रोड पर स्थित सेंट्रल टेक्सटाइल मिल्स में तड़के 3:45 बजे हुई। माना जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है। फैक्ट्री के मालिक समेत आठ लोग इस अग्निकांड की बलि चढ़ गए। मृतकों में फैक्टरी मालिक हाजी उस्मान हसनभाई मंसूरी, उनके डेढ़ वर्षीय पोते सहित परिवार के तीन सदस्य और चार मजदूर शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

End of Feed