Palghar News: डिप्रेशन से जूझ रहे शख्स ने बेटे को मारकर की आत्महत्या

महाराष्ट्र के पालघर में बुधवार को एक शख्स ने अपने बेटे की हत्या कर खुदकुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक शख्स अपनी नौकरी से निलंबित कर दिया गया था जिसके कारण वह अवसाद में था। पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है।

Palghar: महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वहां एक अवसाद ग्रस्त शख्स ने अपने 15 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी और खुदकुशी कर ली। पुलिस ने इस घटना की जानकारी गुरुवार को दी।

man commits suicide after killing son

सांकेतिक तस्वीर

अवसाद में था शख्स

पालघर जिले के जव्हार तालुका के पिंपलशेत गांव में बुधवार के दिन ये घटना हुई। पुलिस उप-निरीक्षक अनिल दिघोले ने बताया कि बुधवार को 40 वर्षीय शरद भोये नाम के शख्स ने अपने 15 साल के बेटे को मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मुताबिक शरद बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन उपक्रम (बेस्ट) में परिचालक के पद पर कार्यरत था। तीन महीने पहले उसे निलंबित कर दिया गया था, जिस कारण वह अवसाद में था।

End of Feed