लव प्रपोजल रिजेक्शन का खौफनाक नतीजा, प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या; आरोपी फरार

महाराष्ट्र के ठाणे में लव प्रपोजल ठुकराने पर प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति ने अपने प्रेम प्रस्ताव को अस्वीकार करने पर 23 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी और उसकी बहन को घायल कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार की सुबह भिवंडी के भदवड़ गांव में हुई। शांति नगर थाने के निरीक्षक अतुल अदुरकर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के एक ही गांव के रहने वाले महिला और आरोपी राजू महेंद्र सिंह (24) एक-दूसरे के पड़ोसी थे, जिस कारण महिला उसे जानती थी।

crime scene

सांकेतिक फोटो।

प्रेम प्रपोजल ठुकराने पर हत्या

पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने आरोपी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था जिससे वह नाराज था। उन्होंने बताया कि आरोपी सुबह 11:15 बजे महिला के घर में घुसा और रसोई घर के चाकू से उस पर तब तक वार करता रहा, जब तक वह जमीन पर गिर नहीं गई। उन्होंने बताया कि महिला को बचाने आई उसकी बहन पर भी व्यक्ति ने हमला किया जिससे वह घायल हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी मौके से फरार हो गया है।

End of Feed