Navi Mumbai Crime News: नवी मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक भाई ने अपनी नाबालिग बहन को जिंदा जलाने की कोशिश की। आरोपी भाई को शक था कि उसकी 17 साल की बहन का प्रेम संबंध है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सांकेतिक फोटो
बहन पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश
यह घटना शुक्रवार शाम को एपीएमसी इलाके में की है। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को शक था कि उसकी बहन का किसी व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपनी बहन को घटनास्थल पर कथित तौर पर बुलाया, उस पर पेट्रोल डाला और उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया और लाइटर से उसे आग लगाने की धमकी दी।
ये भी पढ़ें - Mumbai Crime: मीरा रोड पर गोली मारकर बिजनेसमैन की हत्या, एक अपराध मामले का गवाह था मृतक, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस स्टेशन पहुंची नाबालिग
अधिकारी ने बताया कि लड़की किसी तरह से खुद को छुड़ाने में कामयाब रही और उसने पुलिस से शिकायत की। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
(इनपुट - भाषा)
